Monday, 12 February 2018

Bhabha Atomic Centre ने बनाई खास तकनीकी वाली मशीन




भारत के मशहूर Research Institute “Bhabha Atomic Research Centre” ने अपनी स्वदेशी तकनीकी से तैयार Medical के क्षेत्र में प्रयोग होने वाली एक ख़ास मशीन बनाई है ये मशीन है Portable ECG मशीन. 

इस Portable ECG मशीन का उपयोग मेडिकल में Heart से सम्बंधित समस्याओं का पता लगाने में किया जाता है. भाभा एटॉमिक ने इस मशीन को एक मोबाइल फ़ोन जितने आकार का बना दिया है देखने में किसी स्मार्ट फ़ोन जैसी ही लगेगी. 

ये नयी ECG मशीन कुछ ही सेकंड्स में अपना रिजल्ट एक Image के रूप में तैयार कर देगी और फिर इस Image को आप अपने मोबाइल फ़ोन के ब्लूटूथ के द्वारा फ़ोन में ट्रान्सफर करके किसी और  को भी भेज सकते हो या इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हो. 

इस पोर्टेबल ECG मशीन को तकनीकी रूप से “Bhabha Atomic Research Centre”, Mharashtra तैयार किया है. अब कुछ कम्पनीज के मिलकर साथ इस मशीन के निर्माण कराने की तैयारियां चल  रही हैं जिस से ये पोर्टेबल मशीन जल्द हो मार्किट में उपलब्ध हो सके.

अब रेलवे करेगा अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल

अब भारतीय रेलवे बनने जा रहा है अत्याधुनिक 

भारतीय रेलवे अब अपने Stations पर एक ख़ास तरह की मॉडर्न तकनीकी का प्रयोग करने जा रहा है इस तकनीकी के द्वारा अब कोई भी बिना टिकेट के ट्रेन में एंट्री नहीं कर पायेगा और उतर भी नहीं पायेगा. 

भारतीय रेल अब ख़ास तरह के Thermal Printer से Ticket बनाना शुरू करेगा. इस Ticket पर एक Bar Code होगा इस बार Code को स्टेशन पर लगे आटोमेटिक गेट Scan करेंगे फिर गेट खुलेंगे और बंद होंगे. ये गेट आटोमेटिक होते हैं जो Ticket के बार Code को पढने के बाद ही ओपन होंगे और यात्री के अन्दर ट्रेन में जाते ही खुद ही बंद हो जायेंगे. इस आटोमेटिक गेट्स को रेलवे स्टेशनों पर लगाया जायेगा. इस तकनीक से बने गेट्स को  “Flap Gate” भी कहते हैं 

ये आटोमेटिक गेट स्टेशनों पर Ticket Cheking का काम करेंगे जैसे ही कोई यात्री इस गेट पर कोई अपना Ticket लगाएगा तो Ticket को Read करने के बाद गेट खुद खुल जायेगा और तुरंत ही बंद हो जायेगा. इस तरह के कुछ Automatic Flap Gate आपने कभी Metro स्टेशनों पर भी लगे देखे होंगे. 

रेलवे ने इस तकनीक का ट्रायल भी लिया है ये ट्रायल Ring Rail के “Baraar Square” स्टेशन पर किया है. ऐसे ही Flap Gate/ आटोमेटिक गेट सभी रेलवे स्टेशनों पर लगाने की योजना है. 

Flap Gate का इस्तेमाल हमारे देश की Capital Delhi में लगने वाले Pragati Maidan के  व्यापर मेलों में तथा Delhi Metro स्टेशनों पर किया जा रहा है.