Saturday 17 February 2018

Holi पर रंग कैसे छुड़ाए ?


Holi की सारी मस्ती तभी आती है जब आपके शरीर पर लोग  रगड़ रगड़ कर Colour लगाते हैं और जब  इन  रंगों को उतारते हैं तो ये उतरने का नाम नहीं लेते ।  सारे रंग Chemical  युक्त होते हैं और ये रंग Skin  को काफी नुकसान देते हैं। यह Skin  को Dry  कर देते हैं और कभी कभी तो लाल चकते के निशान भी डाल देते  हैं। 

 कुछ आसान घरेलू उपायों से आप इन जिद्दी रंगों से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानें Holi  के रंग छुड़ाने की आसान विधियां : 

-Holi  के बाद नहाने के समय ठंडे पानी का प्रयोग करें Hot Water  से कई बार रंग और पक्का हो जाता है इसलिए गर्म की जगह ठंडा पानी ही  इस्तेमाल करें. 

-Holi खेलने से पहले  पूरी तैयारी करके निकलें, बालों और चेहरे पर कोई  Cream  या Oil  लगाएं , इसे लगाने से रंग ज्यादा देर तक चेहरे पर नहीं टिकता।  बालों पर भी  Oil लगा लें। 


-Face  या Body  के किसी हिस्से पर ज्यादा रंग लग जाए तो उस जगह बेसन, दही और गुलाबजल को मिलाकर बनाया गया Paste  लगाए। कुछ देर तक जब हल्का सूख जाए तो वहां Rub  करके Wash कर  लेना चाहिए। 
-Face  पर Holi का अधिक रंग लग जाए तो मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाना चाहिए जो ना सिर्फ रंग उतारने में मदद करेगा बल्कि आपके Face  को भी सुंदर बनाएगा। 

-नींबू में मौजूद Citric acid  में रंग या अन्य Chemicals को काटने की क्षमता होती है। Holi  के दिन नींबू और शहद का लेप लगाकर उस जगह को धोने से रंग जल्दी छूट जाता है। 

-जलन से बचने के लिए : Holi  के दिन Low Quality  के रंगों से Face पर जलन होने लगती है जिससे बचने के लिए शहद और गिलिसरीन का लेप लगाना चाहिए। 

-बालों से रंग छुड़ाने के लिए : अंडे को बालों पर लगाकर 30 मिनट तक छोड़ दें और फिर हल्के Shampoo से धो लें। इससे बाल मजबूत और Silky  होते हैं।  बालों से Color  निकालने के लिए Lemon और Baking Soda का भी प्रयोग किया जा सकता है। 

क्या ना करें: 
•    गर्म पानी से नाहाना  नहीं 
•    फेस पर ब्लीच ना करें 
•    शरीर को ज्यादा ना रगड़े  

No comments:

Post a Comment