Friday 16 February 2018

क्या आप प्लास्टिक खाते हैं ?

टायर बने परेशानी, पर्यावरण में सबसे ज्यादा माइक्रोप्लास्टिक ?

इंसान Plastic से बुरी तरह घिर चुका है। वह Plastic खा रहा है, पी भी रहा है और पहन भी रहा है. कहां कहां मौजूद है, अतिसूक्ष्म यानी Micro Plastic -

1-रोज़ सुबह Toothpaste से मुंह में
5 mm से कम परिधि वाले Plastic के कणों को Micro-Plastic कहा जाता है। Plastic के ये बारीक कण हर जगह मौजूद हैं सुबह सुबह Toothpaste के साथ ही Micro-Plastic सीधे इंसान के मुंह में पहुंचता है।

2-Cosmetics में
Makeup के सामान,Cream, क्लीनजिंग मिल्क और टोनर में भी Micro-Plastic मौजूद है। घर की सीवेज सिस्टम से बहते हुए यह Micro-Plastic नदी और समुद्र तक पहुँचता है।
3-Fish में
पानी में घूमता हुआ Micro-Plastic मछलियों की पेट तक पहुंचता है। मछली के साथ ही दूसरे सी खाने में भी माइक्रोप्लास्टिक मिल रहा है 2017 के एक रिपोर्ट के अनुसार Indonesia और California की 25 प्रतिशत समुद्री मछली में Plastic मिले। आहार चक्र के माध्यम से यह मनुष्य पहुंचता है।

4 -नमक में
दुनिया में ज्यादातर नमक की आपूर्ति से समुद्री पानी होता है। समुद्रों में बुरी तरह Plastic घुल चुका है। हर साल 12 लाख टन Plastic महासागर तक पहुंच रहा है नमक के साथ यह Micro-Plastic हर किसी के रसोईघर में पहुंचता है।

5-पीने के पानी में
दुनियाभर में नल के माध्यम से सप्लाई होने वाले पीने के पानी में 80 प्रतिशत Samples में माइक्रो Plastic मिला है। वैज्ञानिकों के मुताबिक नल के पानी में Plastic का इतनी मात्रा का  मिलना बताता है कि Plastic हर जगह व्याप्त हो चुका है। इसी पानी का उपयोग खाना बनाने और पशुओं  की  प्यास बुझाने के लिए भी किया जाता है।

6-कपड़े में
Synthetic Textile  से कपड़ों को जब भी धोया जाता है, तब से उनको बहुत अधिक माइक्रो Plastic निकलता है। Research में पता चली  कि 6  किलोग्राम कपड़े धोने पर 7,00,000 से अधिक Micro-Plastic रेशे कण  निकलते हैं। महासागरों में 35 % माइक्रोप्लास्टिक सिथैन्टिक टेक्सास से ही पहुंच है।

7-शहद में भी
जल और जलीय जीवों के साथ ही वैज्ञानिकों को Honey जैसी  चीजों में  भी माइक्रोप्लास्टिक कण पाये गये हैं। हाल ही में यूरोपीय संघ ने  Plastic के खिलाफ बनायी रणनीति में यह बात साफ है कि Honey  में माइक्रोप्लास्टिक की अच्छी खासी मात्रा मौजूद है।

8-Tyres बने परेशानी
पर्यावरण में सबसे ज्यादा माइक्रोप्लास्टिक Tyres द्वारा फैलता  है। सड़क पर घिसते Tyres  बहुत ही माइक्रो Plastic  छोडते हैं जो  पानी और हवा के संपर्क में आते ही यह हर जगह पहुंच जाते हैं।  

No comments:

Post a Comment