Tuesday, 6 February 2018

दुनिया में नीद की कमी ?

दुनिया परेशान नींद की समस्या से? 


एक  Research से पता लगाया कि पूरी दुनिया के लोग पर्याप्त नींद ले रहे हैं कि नहीं?  Research की जिसमे सारी दुनिया नींद की बीमारी से ग्रस्त बनी हुई है 100 देशों के 7000 लोगों पर इस Research को किया गया, जिसमे लोगों की नींद की जांच की गयी और पाया कि पूरी दुनिया में लोग जरुरत से कम नींद ले रहे हैं. 

-स्पेन के लोग सबसे लेट सोने जाते हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया में लोग सबसे जल्दी सोने चले जाते है.

-नीदरलैंड के लोग दुनिया में सबसे ज्यादा देर तक सोते हैं इस देश में लोगो की औसत नींद 8 घंटे 10 मिनट दर्ज की गयी जबकि जापान और सिंगापुर के लोग दुनिया में सबसे कम यानि 7 घंटे २5 मिनट नींद लेते हैं. 

-Saudi Arab के लोग दुनिया में सबसे देरी से उठते हैं जबकि America में सबसे जल्दी लोग उठते हैं. 

-भारत के 94 % लोग ठीक से नींद नहीं ले पाते हैं. इस सर्वे में 70% भारतीयों ने माना की वो रात में कम से कम 3-4 बार उठते हैं जबकि 85% लोगों ने माना कि नींद की कमी की वजह से उनकी सेहत पर ख़राब असर पड रहा है जबकि 55% ने माना कि ख़राब नींद की वजह से उनका काम प्रभावित होता है. 

सोशल मीडिया, अधिक काम करना, अलग अलग लाइफस्टाइल, मोबाइल पर लगे रहना, रात में काम करने की मज़बूरी और दूसरों से आगे निकलने की जिद्द ने दुनिया में नींद का बहुत बड़ा संकट पैदा कर दिया है. 

-सन 1950 में दुनिया के लोग औसतन 8 घंटे सोया करते थे साल 2013 आते आते लोगों की नींद सिर्फ 6 घंटे 30 मिनट रह गयी. 

-नींद कुदरत की तरफ से मिले सबसे अच्छा वरदान है जिसकी वजह से लोग सेहतमंद होते हैं. 

-वैज्ञानिकों के अनुसार नींद के दौरान Mind काम करना बंद नहीं करता बल्कि ज्यादा Active हो जाता है. 

वैज्ञानिको ने नींद को दो हिस्सों में बांटा है पहला Non REM (Rapid Eye Moment) अवस्था, इसमें शरीर शिथिल हो जाता है और सांसे धीमी चलने लगती हैं धड़कन कम हो जाती है, और दूसरी अवस्था को REM अवस्था बोलते, जिसमे कोई आदमी सपने देखता है आँखे अन्दर ही अन्दर हिलती हैं, इसे नींद की गहरी अवस्था माना जाता है. इसमें धड़कन बढ़ जाती है सांसे तेज़ हो जाती हैं, ये नींद 1 घंटे से डेढ़ घंटे तक बनी रहती है.

नींद स्वस्थ्य और शरीर के लिए बेहद जरुरी है. 
-अच्छी नींद न लेने से Harmones  गड़बड़ हो सकते हैं. 
-स्वस्थ्य पर बहुत Side Effect  पड़ सकता है.

No comments:

Post a Comment