Monday 5 March 2018

Amazon की प्राइम म्यूजिक सेवा भारत में शुरू


प्रमुख ई-कामर्स कंपनी अमेजन ने गीत गानों से जुड़ी अपनी सेवा अमेजन प्राइम म्यूजिक भारत में शुरू की है। कंपनी का कहना है कि उसके प्राइम सदस्यों के लिए यह सेवा निशुल्क रहेगी।

कंपनी के बयान के अनुसार अमेजन प्राइम म्यूजिक में भारत व अंतरराष्ट्रीय स्तर के हजारों गाने उपलब्ध हैं। हिंदी, पंजाबी, तमिल, बंगाली, तेलुग व कन्नड़ सहित दस भारतीय भाषाओं के गाने भी इसमें है। 
यह सेवा एंड्रायड व आईओएस मोबाइल फोन एप, डेस्कटाप एप व वेब प्लेयर, अमेजन फायर टीवी स्टिक तथा अमेजन इको उपकरणों पर उपलब्ध होगी। उल्लेखनीय है कि कंपनी की प्राइम सेवा का सदस्यता शुल्क 999 रुपये सालाना है।

No comments:

Post a Comment